Anganwadi Recruitment 2025: 7000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जानें कब मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Amit Dubey0
Anganwadi Recruitment 2025: उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के करीब 7000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि 20 अप्रैल 2025 तक चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसके बाद मई महीने में सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
महत्वपूर्ण जानकारी और महिला नीति पर अपडेट
यह भर्ती प्रक्रिया इस वर्ष की शुरुआत में शुरू की गई थी, जिसमें हजारों महिलाओं ने आवेदन किया था। विधानसभा भवन स्थित सभागार में आयोजित एक बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राज्य की नई महिला नीति लगभग तैयार है और इसे अगली कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही एकल महिला स्वरोजगार योजना में हुए संशोधनों को भी जल्द मंजूरी दी जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया और नियुक्ति पत्र की तिथि
मंत्री रेखा आर्य ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया 20 अप्रैल तक पूरी कर दी जाएगी और उसके बाद मई 2025 में सभी चयनित महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
नई सुविधाएं और तकनीकी सहयोग
चयनित कार्यकर्ताओं को विभाग की ओर से नया मोबाइल और सिम कार्ड भी दिया जाएगा, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के नाम पर अलॉट होगा। साथ ही, हर कार्यकर्ता को मोबाइल रिचार्ज के लिए ₹2000 दिए जाएंगे और इंटरनेट डाटा का खर्च विभाग वहन करेगा।
भविष्य की योजनाएं और महिला कल्याण
मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कल्याण कोष के तहत कार्यकर्ताओं की बेटियों की शिक्षा, विवाह और आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा के लिए एक मजबूत योजना जल्द लाई जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के छह जिलों में 50-50 बेड के नए महिला छात्रावासों को भी मंजूरी दी गई है।
खेल विभाग में भर्ती और निर्देश
मंत्री ने देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड में चल रहे खिलाड़ी चयन शिविर का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि बचपन से ही खिलाड़ियों में निवेश करने पर ही भविष्य में अच्छे खिलाड़ी मिल सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें