Sarkari Board Results 2025: देशभर में क्लास 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। अब छात्रों और अभिभावकों को बेसब्री से बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है। हर साल करीब 3 करोड़ छात्र देशभर के विभिन्न बोर्ड्स से परीक्षा देते हैं। फिलहाल केवल बिहार बोर्ड के परिणाम घोषित हुए हैं, जबकि यूपी, एमपी, सीबीएसई, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा समेत अन्य बोर्ड के रिजल्ट जल्द जारी होने वाले हैं।
इस आर्टिकल में आपको देश के टॉप 10 प्रमुख बोर्ड्स की रिजल्ट डेट्स और उनकी ऑफिशियल वेबसाइट्स की पूरी जानकारी दी जा रही है। यहां दी गई जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाती है, इसलिए इस पेज को बुकमार्क जरूर करें।
प्रमुख बोर्ड्स की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट लिस्ट
- बिहार बोर्ड: results.biharboardonline.com
- यूपी बोर्ड: upmsp.edu.in, uresults.nic.in
- एमपी बोर्ड: mpbse.nic.in, mpresults.nic.in
- सीबीएसई बोर्ड: results.cbse.nic.in, cbse.gov.in
- राजस्थान बोर्ड: rajeduboard.rajasthan.gov.in
- महाराष्ट्र बोर्ड: mahresult.nic.in
- उत्तराखंड बोर्ड: uaresults.nic.in
- हरियाणा बोर्ड: bseh.org.in
- झारखंड बोर्ड: jacresults.com
- छत्तीसगढ़ बोर्ड: results.cg.nic.in
2025 के लिए टॉप बोर्ड रिजल्ट डेट्स (संभावित)
बोर्ड | कक्षा | रिजल्ट तिथि |
---|---|---|
बिहार बोर्ड | 10वीं | 29 मार्च (जारी) |
बिहार बोर्ड | 12वीं | 25 मार्च (जारी) |
यूपी बोर्ड | 10वीं / 12वीं | 20 अप्रैल (संभावित) |
एमपी बोर्ड | 10वीं / 12वीं | अप्रैल अंतिम सप्ताह (संभावित) |
सीबीएसई बोर्ड | 10वीं / 12वीं | 15 मई से पहले (संभावित) |
छत्तीसगढ़ बोर्ड | 10वीं / 12वीं | 10 मई तक (संभावित) |
राजस्थान बोर्ड | 10वीं / 12वीं | मई तीसरा-चौथा सप्ताह (संभावित) |
महाराष्ट्र बोर्ड | 10वीं / 12वीं | 25 मई तक (संभावित) |
हरियाणा बोर्ड | 10वीं / 12वीं | 30 अप्रैल तक (संभावित) |
उत्तराखंड / झारखंड बोर्ड | 10वीं / 12वीं | 20-30 अप्रैल तक (संभावित) |
नोट: ऊपर दी गई तारीखें पिछले वर्षों की रिजल्ट ट्रेंड और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अनुमानित हैं। जैसे ही आधिकारिक तारीखें जारी होंगी, इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें