GUJCET Result 2025: का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से GUJCET 2025 की फाइनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है और अब रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, GUJCET Result 2025 की घोषणा 12 अप्रैल को की जा सकती है।
एक बार रिजल्ट जारी हो जाने के बाद, परीक्षार्थी gseb.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकेंगे।
GUJCET 2025 स्कोरकार्ड कैसे करें डाउनलोड?
- GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- 'GUJCET Scorecard 2025 PDF' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, उसे PDF के रूप में डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट लेना न भूलें।
GUJCET स्कोरकार्ड 2025 में क्या-क्या होगा?
GUJCET स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारियाँ होंगी।
GUJCET फाइनल आंसर की 2025 कैसे डाउनलोड करें?
फाइनल आंसर की भी GSEB की वेबसाइट पर उपलब्ध है:
- gseb.org पर जाएं
- 'GUJCET Final Answer Key 2025' लिंक पर क्लिक करें
- PDF डाउनलोड करें और सेव कर लें
GUJCET मेरिट लिस्ट 2025 कैसे देखें?
- gseb.org वेबसाइट खोलें
- 'GUJCET Merit List 2025' लिंक पर क्लिक करें
- PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, gseb.org पर विजिट करते रहें।
एक टिप्पणी भेजें