CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर 2024 के लिए CTET (Central Teachers Eligibility Test) के प्री-एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की स्लिप 3 दिसंबर 2024 यानी आज जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए CTET 2024 का प्री-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहुलियत के लिए इस पोस्ट मे डमिट कार्ड डाउनलोड करने के सभी महत्वपूर्ण चरण बताए गए है जिससे आप आसानी से CTET 2024 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है
CTET 2024 प्री-अडमिट कार्ड और परीक्षा शहर स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
CTET 2024 के प्री-एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित आसान कदमों का पालन करें:
CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
"View Date & City of CTET Dec 2024" लिंक पर क्लिक करें।
अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि डालें।
अब, आपकी अलॉटेड परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी।
CTET 2024 प्री-अडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अंतिम चरण मे एक प्रिन्टआउट लेकर रख लें।
यह परीक्षा शहर स्लिप CTET एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है। असली एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
CTET दिसंबर 2024 परीक्षा: महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की तिथि: 17 सितंबर 2024 से 16 अक्टूबर 2024 तक।
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2024।
सुधार तिथि: 21 से 25 अक्टूबर 2024 तक।
परीक्षा की तिथि: 14-15 दिसंबर 2024।
परीक्षा शहर स्लिप जारी: 3 दिसंबर 2024।
एडमिट कार्ड जारी: परीक्षा से दो दिन पहले।
उत्तर कुंजी और परिणाम: परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा।
CTET 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क:
सिंगल पेपर (प्राइमरी या जूनियर):
सामान्य / OBC / EWS: ₹1000/-
SC / ST / PH: ₹500/-
दोनों पेपर (प्राइमरी और जूनियर):
सामान्य / OBC / EWS: ₹1200/-
SC / ST / PH: ₹600/-
आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI के माध्यम से जा सकता है।
CTET 2024 के लिए पात्रता मानदंड:
प्राथमिक स्तर (कक्षा I से V):
उम्मीदवारों के पास सिनियर सेकेंडरी या समकक्ष में कम से कम 50% अंक होने चाहिए या वे डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन में प्रवेश कर रहे हों।
माध्यमिक स्तर (कक्षा VI से VIII):
उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री और डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन या समकक्ष होना चाहिए।
CTET परीक्षा पैटर्न:
पेपर-I (प्राइमरी): 2.5 घंटे, 150 अंक (30 प्रश्न प्रत्येक सेक्शन में)।
पेपर-II (जूनियर): 2.5 घंटे, 150 अंक (30 प्रश्न प्रत्येक सेक्शन में)।
CTET 2024 परीक्षा चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन CTET परीक्षा (पेपर I और पेपर II) के परिणाम के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, और परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।
इसे भी पढे:
CTET 2024 के प्री-एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की स्लिप अब उपलब्ध हैं। यदि आप CTET परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आप अपनी परीक्षा शहर और प्री-अडमिट कार्ड को जल्द से जल्द डाउनलोड करें। परीक्षा की तैयारी के लिए सभी अपडेट्स पर ध्यान रखें और समय पर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करें।
एक टिप्पणी भेजें